
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी की तारीफों के पुल बांधे, कह दी ये बड़ी बात
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति बताया. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अच्छे संबंध हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि वे बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं. व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रूस के संबंधों की भी सराहना की. साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है.
रूस के राष्ट्रपति ने वित्तीय सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम में भारत पर बातचीत करते हुए यह बयान दिया. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और भारत दशकों पुरानी मित्रता और सहयोग की परंपराओं को साझा करते हैं.
पुतिन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारे काफी अच्छे राजनीतिक संबंध हैं. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह बहुत बुद्धिमान शख्स हैं.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास में बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है. वित्तीय सुरक्षा पर बात करते हुए पुतिन ने आगे कहा कि इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस, दोनों के हित से मेल खा रहा है. इसलिए हम कोई गलती न करते हुए नतीजों को पाने के लिए आगे बढ़ेंगे. कार्यक्रम में बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई के क्षेत्र में भी रूस और भारत के बीच आगे सहयोग की आशा जताई.
हाल ही में की थी पीएम मोदी की तारीफ मालूम हो कि व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए मेड इन इंडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी. पुतिन ने कहा था कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सही काम कर रहे हैं. व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वे मेड इन इंडिया वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान लगा रहे हैं.
जी20 में जो हुआ, उससे खुश हैं पुतिन इस साल जी 20 बैठक का आयोजन भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुआ. नई दिल्ली से पहले पिछले साल बाली में जब यह बैठक हुई थी तो यूक्रेन से युद्ध के मामले में रूस को घेरने की पूरी कोशिश की गई थी. उसका असर घोषणापत्र में भी देखने को मिला था. हालांकि, नई दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ कि रूस न सिर्फ संतुष्ट हुआ बल्कि पुतिन पीएम मोदी से खुश हो गए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









