
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उठाया बड़ा कदम, यूक्रेन में और भड़केगी खूनी जंग
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस अब यूक्रेन पर आक्रमक होते जा रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को घोषणा की है कि यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है. पुतिन के इस कदम से जंग और तेज होनी तय है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कानून तहत यूक्रेन के जिन चार इलाकों को रूस ने अलग करने की घोषणा की थी, वहां मार्शल लॉ लागू हो जाएगा. रूस के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है. ये चार इलाके हैं- खेरसोन, जेपोरिजाजिया, दोनेत्स और लुहांस्क. हालांकि इन चारों इलाकों को रूस अभी पूरी तरह से अपने नियंत्रण में नहीं ले पाया है. उसे यूक्रेन की सेना से कड़ी टक्कर मिल रही है.
हालांकि, पुतिन ने कहा है कि गुरुवार से इन चारों इलाकों में मार्शल लॉ लागू हो जाएगा. सुरक्षा परिषद की अगली बैठक में इस कानून पर चर्चा की जाएगी.
रूस इन इलाको में अपने नेताओं को कमान सौंपने के बाद अपने 60,000 लोगों को बसाने जा रहा है.
पुतिन ने टेलिविजन पर दिए संबोधन में कहा, मैं आपको याद दिला दूं कि डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक, लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक, खेरसोन और जेपोरिजाजिया के रूस में शामिल होने से पहले से वहां मॉर्शल लॉ लागू था. अब हमें रूस के कानून के हिसाब से इन इलाकों में नई व्यवस्था बनानी है. इसीलिए मैंने मॉर्शल लॉ को लेकर डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं. इसे जल्द ही रशियन फेडरेशन काउंसिल के पास भेजा जाएगा.
इस डिक्री के तहत यूक्रेन से सटे आठ इलाकों के भीतर और बाहर आवाजाही पर पाबंदी लगा दी जाएगी.
युद्ध तेज करने के लिए विशेष टीम का गठन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों को टेलिविजन पर दिए संबोधन में स्थानीय प्रशासन को और ज्यादा शक्तियां देने की बात कही. रायटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को तेज करने के लिए पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के नेतृत्व में एक स्पेशल कोर्डिनेटिंग काउंसिल स्थापित करने का भी निर्देश दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









