
रूसी कंपनी ने बीयर की बोतलों पर छापी महात्मा गांधी, मदर टेरेसा और मंडेला की फोटो! तस्वीरें वायरल
AajTak
रूस की एक शराब बनाने वाली कंपनी ने महात्मा गांधी, मदर टेरेसा और नेल्सन मंडेला की तस्वीर लगी बीयर की बोतल और कैन बेचना शुरू किया है. अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
महात्मा गांधी, मदर टेरेसा और नेल्सन मंडेला जैसी महान शख्सियतों की बीयर और शराब की बोतल पर छपी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसने लोगों के बीच एक नई बहस को भी जन्म दिया है. ऐसा रूस की एक शराब बनाने कंपनी ने किया है.
रूसी कंपनी की इस हरकत को लेकर ये भी बताया गया है कि यह कोई नई AI जेनरेटेड नहीं है. वास्तव में बीयर की बोतल और कैन पर इन महान लोगों की तस्वीरें लगाई गई हैं. क्योंकि इस बीयर को बनाने वाली कंपनी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन उत्पादों की फोटो सहित डिटेल दी है.
गांधी जी की तस्वीर लगी बीयर की बोतल की फोटो वायरल सोशल मीडिया पर कई सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं. मॉस्को के सर्गिएव पोसाद में स्थित रेवॉर्ट ब्रूअरी ऐसी बीयर की बोतलें बना रही है. बोतलों पर लगे ग्राफिक्स अब वायरल हो गए हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और एक्स पर कई लोगों ने ऐसे महान लोगों की तस्वीर लगी बीयर की बोतलों की फोटो और वीडियो को शेयर किया है और इसकी आलोचना की है. इतना ही नहीं रेवॉर्ट ब्रूअरी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इन उत्पादों की तस्वीर सहित कई फोटो को पोस्ट किया है.
कंपनी खुद अपने हैंडल से शेयर की हैं तस्वीरें कंपनी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें अलग-अलग शख्सियतों के नाम से लॉन्च किये गए उत्पादों का पूरा ब्योरा दिया है. इसके तहत - महात्मा गांधी की तस्वीर लगी बीयर की बोतल को लेमन ड्रॉप हेज़ी आईपीए उत्पाद बताया है. इसमें अल्कोहल की मात्रा ABV 7.3 है.वहीं मदर टेरेसा की तस्वीर लगी बीयर का नाम डबल चॉकलेट स्टाउ रखा है. इसमें अल्कोहल की मात्रा ABV 6 बताई गई है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










