
'रूमी के संदेश से शुरुआत... गोले दागने का तंज और अडानी पर सरकार पर निशाना,' राहुल ने संसद में क्या बोला
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने कहा, आज आपको डरने की जरूरत नहीं है. आज कोई घबराने की जरूरत नहीं है. मैं आज अडानी पर नहीं बोलने जा रहा हूं. आज दिमाग से नहीं, दिल से बोलना चाहता हूं. आज एक दो गोले जरूर मारूंगा. मगर इतना नहीं मारूंगा.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को पहली बार संसद के मानसून सत्र में भाषण देने पहुंचे. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत सूफी संत जलालुद्दीन रूमी के संदेश से की. उन्होंने कारोबारी गौतम अडानी को लेकर सरकार पर तंज कसा और भारत जोड़ो यात्रा का मकसद बताया.
राहुल ने कहा, अध्यक्ष महोदय, मुझे लोकसभा में बहाल करने के लिए आपका धन्यवाद. जब मैंने आखिरी बार (संसद में) बात की थी तो शायद मैंने आपको ठेस पहुंचाई थी. मैं आपसे (स्पीकर) माफी मांगना चाहता हूं. मैंने पिछली बार अडानी के मुद्दे पर जोर से बोला था. उससे सीनियर नेता को कष्ट हुआ. लेकिन आपको अब डरने की जरूरत नहीं है. कोई घबराने की जरूरत नहीं है. आज मेरा भाषण अडानी पर नहीं बोलने जा रहा है. आप रिलेक्स कर सकते हैं. शांत रह सकते हैं.
'जो शब्द दिल से आते हैं, वो दिल में जाते हैं'
राहुल ने कहा, आज का भाषण दूसरे डायरेक्शन में जा रहा है. रूमी (सूफी संत) ने कहा था, जो शब्द दिल से आते हैं, वो दिल में जाते हैं. आज दिमाग से नहीं, दिल से बोलना चाह रहा हूं. आज आप (एनडीए सरकार) पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा. लेकिन, एक-दो गोले जरूर मारूंगा. लेकिन उतना नहीं मारूंगा. इसलिए आप रिलेक्स करिए.
Parliament No-Confidence Motion Live: 'मणिपुर को आपने दो भाग में तोड़ दिया है', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा वार
'शायद मुझे ही मालूम नहीं था... यात्रा क्यों कर रहा हूं?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










