रुपए के अंबार से टेंशन में रूस, भारत से मिला जवाब
AajTak
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में कहा था कि रूस के पास अरबों भारतीय रुपये पड़े हुए हैं. अब वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रूस के पास वोस्ट्रो अकाउंट्स में रुपये का कोई भंडार नहीं है.
रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों को देखते हुए भारत और रूस ने स्थानीय मुद्रा में व्यापार शुरू करने की पहल की थी. लेकिन इसे तब बड़ा झटका लगा जब रूसी विदेश मंत्री ने हाल ही में कहा कि रूस के पास अरबों भारतीय रुपये पड़े हैं और वो उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. वहीं, अब भारत ने कहा है कि आपसी करेंसी में व्यापार के लिए बनाए गए विशेष वोस्ट्रो बैंक अकाउंट्स में रूस के पास रुपये का कोई भंडार नहीं है.
वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति पर खोले गए वोस्ट्रो अकाउंट्स में रूस का कोई रुपया भंडार नहीं है.
विदेश व्यापार के महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'विशेष रुपया वोस्ट्रो अकाउंट्स के तहत उनके पास (रूस के पास) कोई भंडार नहीं है. रूस के पास रुपये का थोड़ा बहुत रिजर्व केवल कुछ रक्षा खरीद और बिक्री के कारण हैं.'
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने हालिया भारत दौरे में रुपये में व्यापार करने को लेकर समस्या बताई थी. उन्होंने कहा था कि रूस के भारतीय बैंकों में अरबों रुपये जमा हैं, जिनका वह इस्तेमाल नहीं कर सकता.
रूस के अरबों रुपये के रिजर्व की बात पर क्या बोले सारंगी?
रूसी विदेश मंत्री के बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'उस वजह से मुझे यह नहीं पता है कि उनके पास जो रिजर्व है, वो वास्तव में कैसा है, और उससे निपटने के लिए क्या व्यवस्था है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









