
रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 10 की मौत, सड़क से फिसलकर 250 मीटर नीचे गिरी बद्रीनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस
AajTak
रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली से आ रहा था, यात्री बद्रीनाथ जा रहे थे. इस गाड़ी में 26 लोग सवार थे, 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि नदी में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि 9 लोग रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती हैं.
रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली से आ रहा था, यात्री बद्रीनाथ जा रहे थे. इस गाड़ी में 26 लोग सवार थे, 16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि नदी में भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, बताया जा रहा है कि एक लड़का नदी में कूद गया था, उसका अभी तक पता नहीं चल सका है. नंदन सिंह राजवार ने बताया कि किसी के सिर में तो किसी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
नंदन सिंह राजवार ने बताया कि हादसा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रैतोली गांव के पास हुआ. उन्होंने बताया कि टेम्पो में चालक दल के तीन सदस्य समेत 23 लोग सवार थे. गाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गई. उन्होंने बताया कि 16 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है.
सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







