
रीना छिब्बर 75 साल बाद पाकिस्तान के पुश्तैनी घर में सोईं, क्या बोले नए मकान मालिक?
AajTak
साल 1947 में बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत पहुंचीं 15 साल की रीना छिब्बर वर्मा 75 सालों के इंतजार के बाद रावलपिंडी के अपने घर पहुंचीं. पिंडी गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकी रीना ने अपने पुश्तैनी घर पहुंचकर अपनी बचपन की यादों को जिया. वह आज भारत लौट रही हैं.
देश के बंटवारे के 75 साल बाद भारत से पाकिस्तान अपने पुश्तैनी घर पहुंचीं रीना छिब्बर वर्मा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. पिंडी गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकीं रीना वर्मा ने रावलपिंडी के अपने घर पहुंचकर बचपन की यादों को फिर से ताजा किया.
वह बीते बुधवार को पहली बार रावलपिंडी की प्रेम गली के अपने घर प्रेम निवास पहुंची थीं. उन्होंने यहां पहुंचकर अपने बचपन को एक बार फिर से जीने की कोशिश की थी. इस घर के प्रति रीना के लगाव को देखते हुए इस घर में रह रहे लोगों ने उन्हें रात को यहीं रुकने का न्योता दिया था.
रीना के पुश्तैनी घर में ही रात को उनके रुकने का इंतजाम किया गया. उन्हें रात में उसी कमरे में सोने का मौके मिला, जहां वह बचपन में सोया करती थीं. 15 साल की उम्र तक रीना मकान के पहली मंजिल के इसी कमरे में सोती थीं. इस कमरे के दरवाजे पर घर वालों ने रीना के नाम की नेमप्लेट भी लगा दी, जिस पर लिखा था, रीनाज होम यानी रीना का घर.
रीना को तमाम कोशिशों के बाद पाकिस्तान का तीन महीने का वीजा दिया गया था और वह अपनी वीजा अवधि के आखिरी पड़ाव पर पाकिस्तान पहुंचीं.
आज भारत लौटेंगी रीना छिब्बर वर्मा
रीना को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान का भी खूब प्यार मिल रहा है. वह जहां कहीं भी जाती हैं, लोग उन्हें घेरकर उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की मिन्नत करते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









