
रिसॉर्ट में फैमिली के 3 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
AajTak
कर्नाटक के कोडागु जिले में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में एक फैमिली के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस बारे में जब पुलिस को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
कर्नाटक के कोडागु जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट रिसॉर्ट में एक फैमिली ने सुसाइड कर लिया. रिसॉर्ट के लोगों ने जब देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. वहीं घटना के पीछे आर्थिक परेशानियां बताई जा रही हैं, पुलिस जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला कोडागु जिले का है. यहां एक प्राइवेट रिसॉर्ट में 43 वर्षीय अब्राहम नाम का शख्स अपनी 35 वर्षीय पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ पहुंचा था. अब्राहम केरल का रहने वाला था. ये सभी लोग कल शाम रिसॉर्ट में अपने कॉटेज के अंदर मृत पाए गए. कोडागु के रिसॉर्ट में फैमिली सुसाइड की घटना से हड़कंप मच गया.
पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट में क्या लिखा है?
रिसॉर्ट कर्मियों ने जब रूम में देखा तो सूचना तुरंत पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अब्राहम और उसकी पत्नी कमरे के अंदर फंदे पर लटके हुए थे, वहीं उनकी बेटी बिस्तर पर मृत पाई गई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कहा गया है कि पूरा परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था, जिसकी वजह से परेशान होकर ये कदम उठाया है.
फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. वहीं मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. (Report: Anagha)

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










