
रिश्वत में इंस्पेक्टर ने मांगा लेटेस्ट iPhone, एसीबी के जाल में फंसा, थाने में रंगे हाथ गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के नवसारी जिले में मरीन पुलिस थाने के इंस्पेक्टर को एसीबी ने रिश्वत के तौर पर ₹1,44,500 का आईफोन लेते हुए गिरफ्तार किया. व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्पेक्टर ने काम जारी रखने के बदले iPhone की मांग की थी. एसीबी ने इंस्पेक्टर को उसके थाने में ही पकड़ लिया.
गुजरात के मरीन पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दिनेश जमनादास कूबावत को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत के रूप में ₹1,44,500 का आईफोन लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. घटना नवसारी जिले के धोलाई पोर्ट स्थित थाने में हुई, जहां इंस्पेक्टर अपने ही चैम्बर में यह रिश्वत ले रहा था.
शिकायतकर्ता एक व्यापारी है, जो बंदरगाह पर डीजल-ऑयल बेचने का काम करता है. व्यापारी को अपने काम के लिए जरूरी परमिशन के कागजात थाने में लाने को कहा गया था. इसके बाद इंस्पेक्टर ने उसे धमकाया कि अगर उसने लेटेस्ट आईफोन नहीं दिया, तो उसका काम बंद करा दिया जाएगा.
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर
व्यापारी ने रिश्वत देने के बजाय इस मामले की शिकायत सूरत एसीबी से की. एसीबी की टीम ने प्लानिंग कर इंस्पेक्टर को उसी के थाने के चैम्बर में जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया.
रिश्वत में कारोबारी से मांगा था लेटेस्ट आईफोन
एसीबी ने बताया कि इंस्पेक्टर कूबावत ने व्यापारी से कामकाज जारी रखने के लिए ₹1,44,500 का आईफोन रिश्वत के तौर पर मांगा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











