
रियलिटी शो हारकर भी इंडस्ट्री में जमाई धाक, विनर्स से ज्यादा मशहूर हुए ये सिंगर्स
AajTak
अरिजीत सिंह आज बड़े स्टार हैं. उन्होंने रियलिटी 'फेम गुरुकुल' में हार के बाद भी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. अरिजीत की तरह नेहा कक्कड़, विशाल मिश्रा, जुबिन नौटियाल, मोनाली ठाकुर, मियांग चेंग और राहुल वैद्य ने भी रियलिटी शो हारने के बाद सफलता हासिल की.
यूथ के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह सुर्खियों में हैं. मंगलवार रात उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया. फैंस मायूस हैं. लेकिन उन्हें इस बात की तसल्ली है कि वो म्यूजिक जारी रखेंगे. अरिजीत की आवाज यंगस्टर्स के लिए इमोशन से कम नहीं है. उनकी गिनती उन सिंगर्स में होती है, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में कदम रखा और शोहरत कमाई.
रियलिटी शो हाकर भी स्टार बने अरिजीत
उनके करियर की शुरुआत इतनी शानदार नहीं थी. वो रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' हारे थे. बावजूद इसके अपनी मेहनत और लगन के दम पर वो इंडस्ट्री में छाए. सिंगिंग सेंसेशन अरिजीत ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत टीवी रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी. ये 2005 की बात है. तब अरिजीत 18 साल के थे. लेकिन वो फिनाले के करीब पहुंचकर आउट हो गए थे.
छठी पोजिशन पर आकर वो एविक्ट हुए. अपनी आवाज के दम पर वो फैंस के बीच पॉपुलर हो चुके थे. उन्होंने भले ही शो नहीं जीता, लेकिन लोगों का दिल वो जीत चुके थे. काजी तौकीर और रुपरेखा बनर्जी ने फेम गुरुकुल जीता था. आज अरिजीत काजी और रुपरेखा से ज्यादा फेमस हैं. उनसे ज्यादा सफल करियर अरिजीत ने जिया है.
इंडस्ट्री में अरिजीत ऐसे पहले सिंगर नहीं हैं जिन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो हारने के बाद बुलंदियों को छुआ हो. इस लिस्ट में नेहा कक्कड़, विशाल मिश्रा जैसे कई और सिंगर्स के नाम शामिल हैं. जानते हैं उनके बारे में...
नेहा कक्कड़ नेहा कक्कड़ इंडस्ट्री की सेलिब्रेटेड सिंगर्स में से एक हैं. उनकी गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्लेबैक सिंगर्स में की जाती है. 2006 में इंडियन आइडल 2 से उन्होंने शोबिज में एंट्री की थी. तब वो महज 18 साल की थीं. अपनी बुलंद आवाज के दम पर वो शो में छाईं लेकिन जल्द ही एलिमिनेट हो गईं. शो से बिना ट्रॉफी के भले ही वो बाहर हो गई हों, लेकिन वक्त ऐसा पलटा कि सालों बाद नेहा इसी शो की जज बनकर लौटीं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











