
रिपब्लिकन माइक जॉनसन को फिर चुना गया अमेरिकी हाउस का स्पीकर, ट्रंप ने दी बधाई
AajTak
दो रिपब्लिकन के वोट बदलने के बाद रिपब्लिकन माइक जॉनसन फिर से अमेरिकी सदन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. जॉनसन ने 218 वोटों के साथ चैंबर में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर से स्पीकर की कुर्सी पर आसीन होने के लिए पर्याप्त समर्थन हासिल कर लिया. इस पर सदन के अध्यक्ष जॉनसन ने कहा कि उन्होंने अपने विरोधियों कीथ सेल्फ और राल्फ नॉर्मन से उनके वोट पलटने का कोई वादा नहीं किया.
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से रिपब्लिकन माइक जॉनसन फिर से अमेरिकी सदन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. लगभग दो घंटे चले मतदान में जॉनसन अपनी कुर्सी को बचाने के लिए बहुमत हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन बातचीत के बाद दो रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों ने अपने मत बदलकर जॉनसन का समर्थक कर दिया और फिर उन्हें करीबी मुकाबले के बाद अमेरिकी हाउस का स्पीकर चुन लिया गया.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन ने 218 वोटों के साथ चैंबर में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर से स्पीकर की कुर्सी पर आसीन होने के लिए पर्याप्त समर्थन हासिल कर लिया. क्योंकि प्रमुख रिपब्लिकन विरोधियों ने अंतिम मिनट में जॉनसन से अपना वोट वापस लिया था.
सदन के अध्यक्ष जॉनसन ने कहा कि उन्होंने अपने विरोधियों कीथ सेल्फ और राल्फ नॉर्मन से उनके वोट पलटने का कोई वादा नहीं किया. 219-215 के बेहद कम बहुमत के साथ केवल एक वोट खो सकते थे. जॉनसन को सेल्फ और नॉर्मन के समर्थन की जरूरत थी, क्योंकि रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने अपना विरोध बनाए रखा.
सीएनएन के अनुसार, टेनेसी के एक रिपब्लिकन प्रतिनिधि एंडी ओगल्स ने यह भी कहा कि जॉनसन के विरोधियों को बोर्ड पर लाने के लिए कोई सौदा नहीं किया गया था. इसके बजाय यह सिर्फ इसे पूरा करने का मामला था और ये "दृढ़ता" का नतीजा था.
उल्लेखनीय है, कई सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि यह डोनाल्ड ट्रम्प ही थे जिन्होंने विपक्षी प्रतिनिधियों को जॉनसन को पहले मतपत्र पर जीत सुनिश्चित करने के लिए वोट देने के लिए राजी किया.
डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.








