
रिटेल और थोक व्यापारी ऐसे बनें MSME, करें इस वेबसाइट पर रजिस्टर पाएं ढेरों लाभ
AajTak
केन्द्र सरकार ने MSME का दायरा बढ़ाते हुए अब छोटे रिटेल और थोक व्यापारियों को भी इसमें शामिल कर दिया है. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की.
केन्द्र सरकार ने MSME का दायरा बढ़ाते हुए अब छोटे रिटेल और थोक व्यापारियों को भी इसमें शामिल कर दिया है. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की. (Photo : PTI) नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में कहा कि अब तक रिटेल और होलसेल व्यापारियों को MSME के दायरे से बाहर रखा गया था. लेकिन अब इन्हें भी RBI की गाइडलाइन के तहत प्रायोरिटी सेक्टर के हिसाब से ऋण लाभ दिए जाएंगे. (File Photo) नितिन गडकरी ने कहा कि अब खुदरा और थोक व्यापारी भी MSME के तौर पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इसका लाभ 2.5 करोड़ से अधिक व्यापारियों को मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के नेतृत्व में हम MSME को देश के इकोनॉमिक ग्रोथ का इंजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. (File Photo)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












