
रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा रिलायंस का शेयर, हर मिनट में करीब 13 करोड़ बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति
AajTak
पिछले कई दिनों से रिलायंंस के शेयर में लगातार तेजी दिख रही है. इसकी वजह से मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 24 घंटे के भीतर 2.5 अरब डॉलर बढ़ गया. यानी 24 घंटे में मुकेश अंबानी की संपदा (Mukesh Ambani Networth) भी करीब 18,530 करोड़ रुपये बढ़ गई है.
शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लाल निशान में 60 हजार से नीचे बंद हुआ. इसके बावजूद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी रही और यह करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई 2548.05 रुपये पर बंद हुआ. इसकी वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की निजी संपदा (Networth) भी बढ़ती जा रही है.

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












