
राहुल साइलेंट हुए तो विपक्ष ने खेला दांव, स्पीकर को करा दिया एक महीने के लिए 'खामोश'
AajTak
संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज शुरू हो गया है, लेकिन पहले चरण में विपक्ष और लोकसभा स्पीकर के बीच आई सियासी तल्खियां अलग ही रंग ले चुकी है. स्पीकर ने राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया तो विपक्ष ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ गया.
संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हो रहा है. यह काफी हंगामेदार होने वाला है. बजट सत्र के पहले फेज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में बोल नहीं सके, क्योंकि बजट के मुद्दे पर बोलने के बजाय पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब में चीन के साथ सीमा विवाद पर लिखे गए अंश पर अपनी बात रखना चाहते थे. इसके जवाब में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का दांव चला.
स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को बजट चर्चा के दौरान केवल बजट पर बोलने या नियमों (Rule 349) का पालन करने की बात कही थी, जबकि राहुल गांधी चीन के साथ गतिरोध पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों का हवाला देना चाहते थे. ऐसे में स्पीकर ने नियमों के विरुद्ध बताते हुए राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी थी.
बजट सत्र के पहले फेज में राहुल ने कई बार बोलने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें रोक दिया गया. इसके चलते कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आया. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से भले ही स्पीकर न हट सके, लेकिन ओम बिरला को बजट के पहले सत्र में 'खामोश' कर दिया था.
राहुल गांधी हुए साइलेंट तो स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
लोकसभा में राहुल गांधी को स्पीकर ने बोलने की इजाजत नहीं दी. इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान के इतिहास में इस साल पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का बोलने नहीं दिया गया. मैंने स्पीच शुरू की. मुझे रोका गया. फिर शुरू की, फिर रोका गया. इसके जवाब में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया.
यह भी पढ़ें: ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष लाएगा प्रस्ताव, क्या है आगे का प्रोसेस? जानिए पास होने की संभावनाएं

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









