
'राहुल गांधी से डरती है केंद्र सरकार' जानिए ऐसा क्यों बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
AajTak
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर गए हुए हैं. उन्हें रास्ते में रोका गया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ''केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है''. सीएम बघेल गुरुवार को 'बूथ चलो अभियान' के तहत दुर्ग जिले के दौरे पर थे.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है. मोदीजी और अमित शाह को उनसे डर लगता है, क्योंकि राहुल गांधी सच के रास्ते पर चलते हैं. राहुल नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें रोक लिया गया.
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर गए हुए हैं. उन्हें रास्ते में रोका गया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा ''केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है''. सीएम बघेल गुरुवार को 'बूथ चलो अभियान' के तहत दुर्ग जिले के दौरे पर थे.
सामान्य नागरिक से सरकार को परेशानी नहीं होनी चाहिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है. वहां लगातार हत्याएं हो रही हैं, जान-माल का नुकसान हो रहा है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है. ऐसे समय में जब लोग दुखी हैं, डरे हुए हैं, तब राहुल गांधी वहां जा रहे हैं तो उनके काफिले को रोका जाना उचित है. राहुल गांधी से सरकार को क्या खतरा हो सकता है. वह एक नागरिक की हैसियत से जा रहे थे और एक सामान्य नागरिक से सरकार को परेशानी नहीं होनी चाहिए.
नई ऊर्जा के साथ हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे
उन्होंने बताया कि बुधवार को कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. जिसमें खड़गे और राहुल गांधी ने आगामी चुनाव के लिए सबको साथ लेकर चलने और दोबारा सरकार बनाने की बात कही. बूथ को मजबूत करना जरूरी है और नई ऊर्जा के साथ हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे.
णिपुर को लेकर प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






