राहुल गांधी वायनाड के साथ अमेठी से भी लड़ेंगे चुनाव? जानें क्यों उठ रहे ये सवाल
AajTak
चुनावी मैदान में राहुल गांधी की दोहरी उम्मीदवारी की चर्चा तेज हो गई है. अमेठी और वायनाड से उनकी उम्मीदवारी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे? अब सवाल यह है कि क्या प्रियंका गांधी राजनीति में डेब्यू करेंगी और अगर करेंगी तो क्या वे रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी? क्या यह सीट भी गांधी परिवार छोड़ने वाला है? देखें ये वीडियो.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










