
राहुल गांधी बनाम 7 मंत्री... LoP के आरोपों का PM मोदी, अमित शाह समेत मंत्रियों ने ऐसे दिया जवाब
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की. उन्होंने अग्निवीर से लेकर NEET और किसानों के मुद्दे पर भी सदन में अपनी बात रखी. उनके बयानों का सरकार की तरफ से मंत्रियों ने जवाब भी दिया और उनके बयानों का खंडन भी किया.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. उन्होंने सदन में बीजेपी पर नफरत, हिंसा और झूठ फैलाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने न सिर्फ मणिपुर का मुद्दा उठाया, बल्कि अग्निवीर, किसानों को मिलने वाले एमएसपी और NEET के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. LoP राहुल गांधी के आरोपों और दावों का सरकार की तरफ से मंत्रियों ने जवाब भी दिया.
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई समेत अन्य धर्मों में अभय मुद्रा का जिक्र किया और कहा कि कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता. उन्होंने कहा कि शिव जी भी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटा हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत, असत्य-असत्य-असत्य करते हैं.
राहुल के बयान पर मोदी-शाह ने जताई आपत्ति
राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष के कई सांसद खड़े हो गए और राहुल के बयान की आलोचना की. उनसे माफी मांगने की अपील करने लगे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खड़े हो गए. उन्होंने कहा, "विषय बहुत गंभीर है. पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना, ये गंभीर विषय है." राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री की टिप्पणी का पुर्जोर विरोध किया और अपने बयान के बचाव में कहा, "नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है, बीजेपी-आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है."
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म, अग्निवीर, मणिपुर और NEET... मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, "हिंदू धर्म, अग्निवीर, मणिपुर और NEET... मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, पढ़ें किस मुद्दे पर क्या कहा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी खड़े हो गए और राहुल गांधी के बयान का विरोध किया. उन्होंने विपक्ष के नेता से माफी मांगने की अपील की. अमित शाह ने कहा, "इस्लाम में अभय मुद्रा पर इस्लाम के विद्वानों का मत एक बार वो ले लें. गुरु नानक साहब के अभय मुद्रा पर सिख संगठन का मत एक बार वो ले लें."

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






