
'राहुल गांधी ने मेरा फोन नंबर दिखाया, अब दिक्कत...', प्रयागराज के शख्स का दावा
AajTak
राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र के डॉक्यूमेंट्स दिखाए थे. इन पर एक जगह 10 अंकों का एक नंबर लिखा हुआ था. इसके बाद प्रयागराज के एक शख्स को फोन आने लगे. उस शख्स ने अब राहुल पर गलत तरीके से अपना नंबर दिखाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट को फर्जी बताया है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में धांधली के नए आरोप लगाए. राहुल गांधी ने इस दौरान महाराष्ट्र का एक डॉक्यूमेंट दिखाया, जिस पर म.क्र. लिखा था. इसके बाद 10 अंकों का एक नंबर लिखा था.
यह नंबर दिखाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा निवासी अंजनी मिश्रा के फोन पर कॉल्स आनी लगीं. अंजनी मिश्रा ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश की गई रिपोर्ट को फर्जी बताया है. आजतक से बात करते हुए अंजनी मिश्रा ने कहा कि मैं मेजा का रहने वाला हूं.
उन्होंने कहा कि मुझे अचानक बहुत से फोन कॉल आने लगे. एक कॉल करने वाले ने मुझे बताया कि आपका नंबर वायरल है, फर्जी वोटर वाले में. अंजनी मिश्रा ने आगे कहा कि कि इसके बाद उस व्यक्ति ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. देखा तो मेरा नंबर था. उन्होंने कहा कि इसके बाद राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस देखा तो हमारा नंबर शो हो रहा था.
अंजनी मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी गलत तरीके से हमारा नंबर शो किए, अब हमको दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि यह नंबर 15 साल से मेरे पास है और मेरा प्राइमरी नंबर है. हम प्रयागराज में ही रहते हैं. अंजनी मिश्रा ने कहा कि कभी एक-दो दिन के लिए गए होंगे, लेकिन हमारा आना-जाना महाराष्ट्र में नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'देश के युवा, स्टूडेंट और Gen-Z करेंगे लोकतंत्र की रक्षा', राहुल गांधी बोले- मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं
उन्होंने यह भी दावा किया कि हम वहां (महाराष्ट्र) न आते-जाते हैं, ना ही कुछ है और वहां का वोटर आईडी दिखाकर फर्जी तरीके से पूरी रिपोर्ट पेश की गई है. अंजनी मिश्रा ने दावा किया कि हमारा वोटर आईडी प्रयागराज का है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6018 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का आरोप लगाया था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








