
'राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उनपर तो इनाम होना चाहिए', केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का विवादित बयान
AajTak
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा, 'राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.'
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा, 'राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.' बिट्टू ने ये विवादित बातें राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर कही हैं.
राहुल गांधी नंबर वन आतंकवादी: बिट्टू
केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में कहा, मैंने चैंलेंज किया है कोई सिख जो यहां खड़ा है जो किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है. यहां बोल दे भागलपुर में किसी ने उनसे बोला कि आप कड़ा नहीं डाल सकते, किसी ने कहा हो आप पगड़ी नहीं डाल सकते, किसने कहा गुरुद्वारे नहीं जा सकते, एक सिख यहां खड़ा होकर कह दे, मैं अभी बीजेपी छोड़ दूंगा. चिंगारी लगाने के लिए पहले मुस्लिमों को यूज करने की कोशिश की अब नहीं हुआ तो बिल्कुल बॉर्डर पर जो सिख हैं जो देश की रक्षा करते हैं उनमें फूट डालने की कोशिश करते हैं.
उन्होंने कहा, 'जो देश का वांटेड है वो जो बयान देता था वहीं बयान राहुल गांधी देते हैं. अब बम, गोला- बारूद बनाने वाले जो अलगाववादी है उन्होंने अब राहुल गांधी के बयान को सराहा है और उनकी बात राहुल गांधी ने कही है. जो हर वक्त लोगों को मारने की कोशिश करते हैं, उड़ाने की बात करते हैं, वो लोग जब राहुल गांधी के समर्थन में आ गए तो समझ लीजिए देश के नंबर वन टेरेरिस्ट राहुल गांधी हैं और उनको पकड़ने के लिए सबसे बड़ा इनाम होना चाहिए.
राहुल गांधी को हिन्दुस्तान से प्यार नहीं: बिट्टू
रवनीत बिट्टू ने बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, मेरे ख्याल से राहुल गांधी पहले तो हिन्दुस्तानी हैं नहीं, ज्यादा टाइम उन्होंने इंडिया के बाहर बिताया है. उनके दोस्त वहां पर हैं, उनकी फैमिली वहां पर है. इस वजह से मेरे हिसाब से उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, बाहर जाकर हर चीज उल्टा बोलना और खासतौर पर उनको राजनीति में रहकर भी आज तक पता नहीं चलना कि मजदूर का दर्द क्या होता है. आधी उमर निकल चुकी है अब आप विपक्ष के नेता बन चुके हो और फोटो खिंचवाने के लिए यहां वहां चले जाते हैं, इससे उनका मजाक बनता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






