
राहुल गांधी को सिब्बल की नसीहत- उत्तर से हो या दक्षिण से, मतदाता का सम्मान करना चाहिए
AajTak
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि सभी वोटर्स का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें वोटरों का सम्मान करना चाहिए. चाहे वो उत्तर से हो या दक्षिण से. वोटर्स समझदार होते हैं. उन्हें अपने अधिकारों का पता होता है. किसे वोट करना है कैसे वोट करना है. चाहे वो दक्षिण से हो उत्तर के राज्यों से हो या फिर पश्चिम बंगाल से.
राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस एक बार फिर दो फाड़ होती नजर आई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि सभी वोटर्स का सम्मान करना चाहिए. सिब्बल ने कहा कि हमें मतदाताओं का सम्मान करना चाहिए. चाहे वो उत्तर से हो या दक्षिण से. वोटर्स समझदार होते हैं. उन्हें अपने अधिकारों का पता होता है. किसे वोट करना है कैसे वोट करना है उन्हें मालूम होता है. चाहे वो दक्षिण से हो, उत्तर के राज्यों से हो, पश्चिम बंगाल से या फिर किसी अन्य इलाके से. बीजेपी ने भी साधा था निशाना
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









