
राहुल गांधी के 'उत्तर भारतीय' वाले बयान के खिलाफ बिहार विधान परिषद में निंदा प्रस्ताव
AajTak
केरल दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, ''मैं 15 साल उत्तर (अमेठी) से सांसद रहा वहां मुझे अलग किस्म की राजनीति की आदत हो गई थी. केरल आना मेरे लिए काफी रिफ्रेशिंग रहा क्योंकि मैंने देखा कि यहां के लोग मुद्दों में रुचि लेते हैं और सिर्फ ऊपरी तौर पर नहीं, उसकी गहराई में जाते हैं.''
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विवादास्पद बयान के विरोध में बिहार विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी संजय मयूख निंदा प्रस्ताव लेकर आए हैं. एमएलसी संजय मयूख ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तर भारतीयों की समझदारी को लेकर जो टिप्पणी की है उससे उत्तर भारतीय काफी नाराज हुए हैं और इसी वजह से वे बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सांसद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आए हैं. बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने कहा, “राहुल गांधी का बयान विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने वाला है. राहुल गांधी समझते हैं कि उत्तर भारत के लोग कम समझदार हैं और इस बयान से बिहार के लोग और उत्तर भारत के लोग आहत हैं. इस वजह से मैंने राहुल गांधी के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाया है” बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री नीरज बबलू ने भी राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि उनके ऐसे बयान की वजह से ही कांग्रेस की दुर्गति हुई है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









