
राहुल गांधी का स्टैंड तो नहीं बदला, अंबानी की शादी में शामिल गठबंधन साथियों का क्या ख्याल है?
AajTak
राहुल गांधी का स्टैंड मुकेश अंबानी को लेकर अब भी नहीं बदला है. विपक्षी गठबंधन INDIA के ज्यादातर नेता अंबानी परिवार की शादी में शामिल हुए, लेकिन राहुल गांधी दूर रहे. अब अगर अंबानी के प्रति राहुल गांधी का रुख पहले की ही तरह हमलावर रहता है, तो क्या विपक्षी नेताओं का साथ मिलेगा या वे पीछे हट जाएंगे?
अंबानी परिवार की शादी को लेकर राहुल गांधी का रुख अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह जैसा ही रहा. फर्क बस ये रहा कि अयोध्या समारोह को लेकर राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी की तरफ से पहले से ही घोषणा कर दी गई थी कि वो नहीं जाने वाले हैं, लेकिन अंबानी परिवार की शादी को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई.
कॉमन बात ये रही कि जैसे अयोध्या समारोह में कांग्रेस के कुछ नेता पहुंचे थे, अंबानी परिवार की शादी में भी ऐसा ही देखने को मिला. मुंबई में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े समारोह में कमलनाथ, डीके शिवकुमार, सुशील कुमार शिंदे और सचिन पायलट जैसे कांग्रेस नेता पहुंचे थे.
INDIA गठबंधन की बात करें तो अंबानी परिवार की शादी में सबसे पहले ममता बनर्जी के पहुंचने की खबर आई थी. बाद में अखिलेश यादव और लालू यादव भी पूरे परिवार के साथ पहुंचे हुए थे. उद्धव ठाकरे और शरद पवार तो मुंबई में ही रहते हैं, वे भी पहुंचे थे.
शादी में शामिल विपक्ष के कई नेता ऐसे रहे जो लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की ही तरह अंबानी को टारगेट करते रहे. लालू यादव तो मुकेश अंबानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त बता चुके हैं - असल में, राहुल गांधी सहित विपक्ष के सभी नेता अंबानी को मोदी का नाम लेकर ही निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन शादी का न्योता मिलते ही एक एक करके सभी पहुंच गये.
मुकेश अंबानी का न्योता तो हर बार की तरह इस बार भी राहुल गांधी को भी मिला था. बल्कि, इस बार तो न्योता भी खास तरीके से दिया गया था. खुद मुकेश अंबानी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के घर जाकर न्योता दिया था.
गांधी परिवार को घर जाकर मुकेश अंबानी के न्योता देने के पीछे देश की राजनीति में बदलाव के असर के रूप में देखा गया था. 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अंबानी परिवार में ये तीसरी शादी रही, लेकिन मुकेश अंबानी पहली बार खुद न्योता देने गये थे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






