
राहुल गांधी अगले महीने जाएंगे अमेरिका, न्यूयॉर्क में होगा कार्यक्रम, छात्रों को भी कर सकते हैं संबोधित
AajTak
यूरोप के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. एक सप्ताह से ज्यादा चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी और लॉस एंजिल्स भी जा सकते हैं. अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल विश्वविद्यालय के छात्रों से भी बातचीत कर सकते हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुताबिक राहुल जून के पहले सप्ताह में अमेरिका जाएंगे और 4 जून को न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. एक सप्ताह से ज्यादा समय तक चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी और लॉस एंजिल्स भी जा सकते हैं. न्यूयॉर्क में राहुल के 4 जून को होने वाले आयोजन के लिए अभी कार्यक्रम स्थल तय नहीं हुआ है. इस सप्ताह स्थान तय होने की संभावना है. अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल विश्वविद्यालय के छात्रों से भी बातचीत कर सकते हैं.
इससे पहले मार्च में राहुल ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे गए थे. यहां उन्होंने कैम्ब्रिज समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे पर दिए गए बयानों को लेकर भारत में राजनीतिक घमासान मच गया था. इस मुद्दे पर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी आमने-सामने आ गए थे. जहां बीजेपी राहुल से माफी मांगने के लिए कह रही थी, तो वहीं कांग्रेस ने भी साफ कर दिया था कि राहुल के बयान पर माफी का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता.
राहुल के किस बयान पर हुआ था बवाल?
राहुल ने लंदन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन नाम के संगठन की ओर से आयोजित कार्यकम में कहा था, 'यदि यूरोप से तीन या 4 गुना बड़े देश में लोकतंत्र खत्म हो जाता है, तो आप कैसे रिएक्ट करेंगे. असल में भारत में ऐसा हो चुका है, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है. इसकी वजह यह है कि कारोबार और पैसे का मामला है. अमेरिका से आबादी में तीन से 4 गुना बड़े देश में लोकतंत्र समाप्त हो रहा है और इसकी रक्षा करने का दावा करने वाले अमेरिका और यूरोप चुपचाप देख रहे हैं.' राहुल ने कहा था, विपक्ष के तौर पर हम लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन यह अकेले भारत की जंग नहीं है. यह पूरे लोकतंत्र का एक संघर्ष है. राहुल के इसी बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा था.
पीएम मोदी ने भी साधा था निशाना
राहुल गांधी के बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा था. पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना कहा था, लंदन से भारत पर टिप्पणी करने वालों का समर्थन न करें. भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं है, यह लोकतंत्र की जननी है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए. कुछ लोग लगातार भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं. दुनिया की कोई ताकत भारत के लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा सकती.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






