
राहुल के चीन वाले बयान पर घमासान, अब बचाव में उतरी कांग्रेस, झड़प पर पीएम मोदी से पूछे 7 सवाल
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले शुक्रवार को जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और केंद्र सरकार सो रही है. खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. राहुल के इस बयान पर राजनीति तेज हो गई.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान के बाद राजनीति गरमा गई है. बीजेपी लगातार बयान के बहाने राहुल गांधी पर हमलावर है. अब राहुल के बचाव में कांग्रेस पार्टी उतर आई है. पार्टी ने भारत-चीन झड़प के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सात सवाल पूछे हैं. कांग्रेस ने कहा है कि चीन से प्रधानमंत्री घबरा क्यों जाते हैं, आखिर इसके पीछे क्या राज है? चीन की ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को बार-बार ठेके क्यों दिए जाते हैं? आपका चीन के साथ क्या रिश्ता है?
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव संचार जयराम रमेश ने ट्वीट किया और कहा- पिछले 100 दिन से भारत के लोगों की पीड़ा, आशा और आकांक्षाओं को सुनते हुए एक दिन में 20-25 किलोमीटर पैदल चलने वाले एक आदमी पर हमला करने के लिए अपने ढोल-नगाड़ों के जरिए विचलित या भटकाया नहीं जा सकता है. जवाब दो, प्रधानमंत्री
बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर हमला बोला था. राहुल ने कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और केंद्र सरकार सो रही है. खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. राहुल ने आरोप लगाया कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय इलाके में कब्जा कर लिया है. हमारे 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई की जा रही है.
उसके बाद बीजेपी ने शनिवार सुबह गांधी परिवार पर निशाना साधा और देश विरोधी बयान होने के आरोप जड़ दिए. देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं. अब बीजेपी के जवाब में कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है और पीएम से सात सवाल पूछे हैं.
AICC मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा- 'प्रधानमंत्री चीन से क्यों डरते हैं, इसके पीछे क्या राज है? आप बार-बार चीन की ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेके क्यों देते हैं? चीन से आपका क्या रिश्ता है? कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा- इन सात सवालों पर मन की बात करना प्रधानमंत्री का राजनीतिक कर्तव्य और नैतिक दायित्व है. देश जानना चाहता है.
1. 20 जून, 2020 को आपने ऐसा क्यों कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में चीन की ओर से कोई घुसपैठ नहीं हुई है? 2. आपने चीनियों को हमारे सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में हजारों वर्ग किलोमीटर तक पहुंचने से रोकने की अनुमति क्यों दी, जहां हम मई 2020 से पहले नियमित रूप से गश्त कर रहे थे? 3. आपने माउंटेन स्ट्राइक कोर की स्थापना के लिए 17 जुलाई 2013 को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत योजना को क्यों छोड़ दिया? 4. आपने चीनी कंपनियों को पीएम केयर्स फंड में योगदान की अनुमति क्यों दी है? 5. आपने पिछले दो वर्षों में चीन से आयात को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ने की अनुमति क्यों दी है? 6. आप इस बात पर जोर क्यों दे रहे हैं कि सीमा की स्थिति और चीन से हमारे सामने आने वाली चुनौतियों पर संसद में बहस नहीं होनी चाहिए? 7. आपने शीर्ष चीनी नेतृत्व से अभूतपूर्व 18 बार मुलाकात की है और हाल ही में बाली में शी जिनपिंग से हाथ मिलाया है. इसके तुरंत बाद चीन ने तवांग में घुसपैठ शुरू कर दी और सीमा की स्थिति में एकतरफा बदलाव करना जारी रखा. आप देश को भरोसे में क्यों नहीं लेते?

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



