
'राष्ट्रवादी मुसलमान औरंगजेब को अपना नेता नहीं मानते', महाराष्ट्र में बवाल के बीच बोले फडणवीस
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में औरंगजेब को लेकर हुए बवाल पर कहा कि राष्ट्रवादी मुसलमान औरंगजेब को नहीं मानते. औरंगजेब के पूर्वज बाहर से आए थे, जबकि हमारे नेता छत्रपति शिवाजी महाराज हैं.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भारत में कोई भी मुसलमान औरंगजेब का वंशज नहीं है और मुगल बादशाह को अपना नेता नहीं मानते. उन्होंने औरंगाबाद जिले में औरंगजेब के मकबरे पर जाने के लिए वंचित बहुजन अगाड़ी के चीफ प्रकाश अंबेडकर पर भी निशाना साधा और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या उन्होंने उनके कृत्य को मंजूरी दी है.
इस साल की शुरुआत में ठाकरे और अंबेडकर ने गठबंधन किया था. महाराष्ट्र के कई जिलों में हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट पर औरंगजेब की महिमा करने के बाद हुए विरोध को देखते हुए शनिवार को अंबेडकर औरंगजेब की कब्र पर गए थे.
फडणवीस ने अकोला में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अकोला, संभाजीनगर और कोल्हापुर में जो हुआ वह एक संयोग नहीं था, बल्कि यह एक प्रयोग था. राज्य में औरंगज़ेब के इतने हमदर्द कैसे आए?"
उन्होंने कहा, "औरंगज़ेब हमारा नेता कैसे हो सकता है? हमारा राजा केवल एक है और वह छत्रपति शिवाजी महाराज हैं. भारत में मुसलमान, यहां तक कि वे भी औरंगज़ेब के वंशज नहीं हैं. मुझे बताओ कि औरंगज़ेब के वंशज कौन हैं? औरंगज़ेब और उनके पूर्वज कहां से आए थे? इस देश में राष्ट्रवादी मुसलमान उनका समर्थन नहीं करते हैं और वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना नेता मानते हैं."
प्रकाश अंबेडकर पर भड़के फडणवीस
औरंगजेब की मजार पर जाने को लेकर अंबेडकर पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने उनसे पूछा कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी. उन्होंने पूछा, "अंबेडकर कहते हैं कि औरंगजेब ने हमारे देश पर लंबे समय तक शासन किया. इसलिए हिटलर ने भी जर्मनी पर शासन किया. बहुत से लोग हिटलर को भगवान की तरह पूजते थे. आपसे यह उम्मीद नहीं थी. उद्धव ठाकरे ने अंबेडकर के साथ गठबंधन किया है तो क्या आप अंबेडकर के इस कार्य को स्वीकार करेंगे?"

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










