
राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क की तकरार से निवेशकों को झटका... टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क पर आरोप लगाया कि वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि नए बिल के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली टैक्स सब्सिडी खत्म कर दी गई है. वहीं इसके जवाब में मस्क ने भी राष्ट्रपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इससे टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट नजर आई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में हलचल मचा दी है. गुरुवार को जब ट्रंप ने मस्क पर नए टैक्स बिल को लेकर निशाना साधा तो टेस्ला के शेयरों में 9% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क पर आरोप लगाया कि वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि नए बिल के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली टैक्स सब्सिडी खत्म कर दी गई है. वहीं इसके जवाब में मस्क ने भी राष्ट्रपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
ट्रंप-मस्क टकराव का सीधा असर टेस्ला के शेयरों पर पड़ा. इससे बाजार पूंजीकरण में अरबों डॉलर का नुकसान हुआ. इस विवाद के बीच टेस्ला के निवेशकों को डर है कि इस टकराव का असर मस्क के विशाल कारोबारी साम्राज्य पर पड़ सकता है. विश्लेषकों का मानना है कि अगर दोनों दिग्गजों के बीच यह टकराव और बढ़ता है, तो इसका असर मस्क के दूसरे बिजनेस जैसे SpaceX, Neuralink और X पर भी पड़ सकता है.
ट्रंप और मस्क के बीच छिड़ी जुबानी जंग
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' की एलन मस्क द्वारा तीखी आलोचना किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि टेस्ला के सीईओ हमेशा से बिल के प्रमुख प्रावधानों से अवगत थे- विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में.
वहीं एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट में 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर किए गए डोनाल्ड ट्रंप के दावों को गलत बताया. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों के जवाब में लिखा, 'गलत, यह विधेयक मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और इसे रात के अंधेरे में इतनी तेजी से पारित कर दिया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका.'
एक अन्य पोस्ट में मस्क ने कहा, 'जो भी हो. बिल में ईवी/सोलर इंसेंटिव को बरकरार रखें, भले ही तेल और गैस सब्सिडी को छुआ न जाए (बहुत अनुचित!!).'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









