
'राष्ट्रपति का अपमान कर TMC ने पार कीं सारी हदें...', पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार शर्मनाक है और यह लोकतंत्र तथा आदिवासी समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है. दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने सिलीगुड़ी के फांसीदेवा पहुंची थीं, जहां तय प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री या कोई मंत्री मौजूद नहीं था और कार्यक्रम का स्थल भी छोटा होने के कारण कई लोग शामिल नहीं हो सके, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई.
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है'. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो भी लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण में विश्वास रखता है, वह इस घटना से दुखी है.
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह बहुत शर्मनाक घटना है. जो लोग भी लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण में विश्वास रखते हैं, वे इससे आहत और निराश हैं. राष्ट्रपति, जो खुद आदिवासी समुदाय से आती हैं, उन्होंने जो पीड़ा और दुख व्यक्त किया है, उससे देश के लोगों के मन में भी गहरा दुख पैदा हुआ है.'
'टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने इस मामले में सारी हदें पार कर दी हैं. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए राज्य का प्रशासन जिम्मेदार है. यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषय को पश्चिम बंगाल सरकार ने इतनी लापरवाही से लिया.' उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर होता है और इस पद की गरिमा का हमेशा सम्मान होना चाहिए. उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी इस मामले में समझदारी से काम लेगी.'
राष्ट्रपति ने जाहिर की नाराजगी
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा क्षेत्र पहुंची थीं. राष्ट्रपति ने इस बात पर नाराजगी और दुख जताया कि तय प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री या राज्य का कोई मंत्री मौजूद नहीं था. हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इससे कोई आपत्ति नहीं है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









