
रावलपिंडी चिकन टिक्का, बहावलपुर नान... PAK को बेचैन कर देगा एयरफोर्स का ये वायरल मेन्यू
AajTak
भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स दिवस के मौके पर जो डिनर मेन्यू पेश किया उसे देख पाकिस्तान जल-भुन जाएगा. क्योंकि इसमें रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, रफिकी रारा मटन और बहावलपुर नान जैसे व्यंजन शामिल थे. अब एयरफोर्स का ये मेन्यू वायरल हो रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के ऊपर जो हमला किया था. उसकी झलक एयरफोर्स के डिनर मेन्यू में दिखाई दी. इस मेन्यू में अलग-अलग व्यंजन के जो नाम दिए गए हैं, उसे अगर पाकिस्तान देख ले तो बेचैन हो जाएगा.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेा ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद सहित कई एयरबेस और आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. भोलारी एयरबेस पर हमले से लेकर मुरीदके में लश्कर के आतंकी शिविरों को इन हमलों में बर्बाद कर दिया गया था.
रफिकी रारा मटन और मुजफ्फराबाद कुल्फी भारतीय वायु सेना दिवस पर डिनर के लिए जो मेन्यू पेश किया गया. उसमें रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, भोलारी पनीर मेथी मलाई और बालाकोट तिरामिसू जैसे व्यंजन शामिल थे. इसके अलावा रफिकी रारा मटन, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता, मुजफ्फराबाद कुल्फी और बहावलपुर नान जैसे डिश भी पेश किए गए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मेन्यू ये सारे नाम उन जगहों के हैं, जिन्हें इंडियन एयरफोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह किया था. 93वें वायुसेना दिवस के एक दिन बाद, कई पूर्व सैन्य अधिकारियों, पॉलिटिशियन और पत्रकारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मेन्यू को शेयर किया है.
पाकिस्तान का जमकर उड़ाया मजाक अब एयरफोर्स का ये मेन्यू जमकर वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के तबाह हुए आतंकी ठिकाने, एयरबेस और मिलिट्री अड्डे के नाम पर व्यंजनों के नाम रखे गए हैं. भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट, मुजफ्फराबाद और मुरीदके में आतंकी शिविरों और प्रशिक्षण केंद्रों पर किए गए हमलों को मिठाई के रूप में परोसा गया.
सोमवार को भारतीय वायुसेना दिवस से पहले की तैयारियों के दौरान, दो विमान - एक लॉकहीड मार्टिन सी-130जे और एक एंटोनोव एएन-32 - आगरा के आसमान में देखे गए, जिनके कॉल साइन 'रफीकी' और 'शहबाज' थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











