
रावण दहन में इंद्रदेव की बाधा! दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बारिश, भीगकर गिर गए पुतले
AajTak
नोएडा, दिल्ली, पटना और यूपी के जौनपुर समेत कई शहरों में अचानक हुई झमाझम बारिश ने रामलीला मैदानों में खड़े पुतलों और आयोजन को प्रभावित कर दिया. लाल किले स्थित रामलीला आयोजन में भी बारिश ने बाधा डाली. यहां भी पुतले भीगने शुरू हो गए.
विजया दशमी के अवसर पर दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में रावण दहन के कार्यक्रमों में बारिश ने बाधा डाल दी. कारण, नोएडा, दिल्ली, पटना और यूपी के जौनपुर समेत कई शहरों में अचानक हुई झमाझम बारिश ने रामलीला मैदानों में खड़े पुतलों और आयोजन को प्रभावित कर दिया.
नोएडा के रामलीला मैदान में तेज बारिश शुरू होते ही रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले पानी में भीगने लगे. दर्शक बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे. बारिश ने मेले में अव्यवस्था फैलाते हुए आयोजन को प्रभावित किया. कई लोग पुतले का दृश्य देखने आए थे, लेकिन बारिश के कारण उन्हें मैदान छोड़कर लौटना पड़ा.
यह भी पढ़ें: पटना में दहन से पहले ही तेज बारिश से टूटा रावण का सिर, गांधी मैदान में खड़ा था पुतला
वहीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ स्थित रामलीला मैदान में भी बारिश ने त्योहार का रंग फीका कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ही भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे रावण परिवार और आतंकवाद के प्रतीक पुतले भीग गए. लाल किले स्थित रामलीला आयोजन में भी बारिश ने बाधा डाली. यहां भी पुतले भीगने शुरू हो गए, जिसके बाद आयोजकों ने किसी तरह उन्हें ढकने की व्यवस्था की.
दिल्ली के लव-कुश रामलीला के मैदान से आए वीडियो में भारी बारिश के चलते लोग खुद को बचाने के लिए कुर्सियों, होर्डिंग्स और विभिन्न कवर के नीचे खड़े नजर आए. दर्शकों का उत्साह और पुतलों के दहन का आनंद मौसम की इस मार झेलते हुए भी कायम रखने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बारिश ने त्योहार के रंग में खलल डाला.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









