
रायबरेली: राजीव गांधी के करीबी रहे इस परिवार का प्रधान पद पर 48 सालों से है कब्जा
AajTak
इस ग्राम पंचायत में 1972 से अब तक एक ही परिवार के लोग प्रधान पद पर चुनाव जीतते रहे हैं. इस परिवार के मुखिया का नाम है शिवबालक पासी जो किसी जमाने में पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही रायबरेली के डीह ब्लॉक की चर्चा भी तेज हो गई है. इस ब्लॉक की खासतौर पर चर्चा इसीलिए है क्योंकि यहां के प्रधान पद पर बीते 48 सालों से एक ही परिवार का कब्जा है. यह ब्लॉक रायबरेली की सलवन विधानसभा के तहत आता है. इस ग्राम पंचायत में 1972 से अब तक एक ही परिवार के लोग प्रधान पद के लिए चुनाव जीतते रहे हैं. इस परिवार के मुखिया का नाम है शिवबालक पासी जो किसी जमाने में पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे. पासी प्रधान से लेकर इस इलाके के विधायक तक रहे हैं. उनकी खासियत ये थी कि वो चुनाव में अपनी गाड़ी पर राजीव गांधी की तस्वीर लगाकर वोट मांगा करते थे. शिवबालक पासी 1972 में ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद 8 सालों तक इस पद पर रहे. इसके बाद वो कांग्रेस के टिकट पर विधायक बन गए लेकिन डीह ब्लॉक के प्रधान पद पर परिवार का कब्जा बना रहा. पासी के बाद इनका बेटा राजबहादुर लगातार 15 सालों (1980 से 1995) तक चुनाव जीत कर पंचायत के प्रधान बने रहे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











