
रायपुर की इस कंपनी ने निवेशकों को बनाया अमीर, एक साल में 10 गुना हुआ पैसा!
AajTak
रिटर्न के लिहाज से देखें तो अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाया होगा, तो वो निवेश अब बढ़कर करीब 10 लाख रुपये का हो गया होगा.
गोदावरी पावर एंड इस्पात (GPIL) के शेयरों ने पिछले एक साल में जबर्दस्त रिटर्न दिया है. आज से ठीक एक साल पहले यानी 15 जून 2020 को इसके एक शेयर का भाव 156.80 रुपये था, जो 15 जून 2021 को बढ़कर 1561.95 रुपये पर पहुंच गया है. रिटर्न के लिहाज से देखें तो अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाया होगा, तो वो निवेश अब बढ़कर करीब 10 लाख रुपये का हो गया होगा. यानी निवेशक को महज एक साल में 1 लाख रुपये के निवेश पर करीब 9 लाख रुपये का मुनाफा हुआ होगा. इस शेयर पिछले एक महीने में ही 53 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. जबकि पिछले एक साल में सेंसेक्स करीब 59 फीसदी उछला है. 16 जून को GPIL का मार्केट कैप करीब 5,004 करोड़ रुपये था. वित्त-वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी के शानदार नतीजे से इस शेयर ने और तेजी पकड़ ली.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











