
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सियासत! हां-ना के बीच फंसा विपक्ष, CM हिमंत बोले- ये बाबर के लोगों से डरते हैं
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत के लोग उत्साहित हैं. हम लोग तो तरस रहे हैं कि निमंत्रण मिले. उनको निमंत्रण मिला है तो वे उसमें भी राजनीति देख रहे हैं. विपक्ष के नेता इन्विटेशन मिलने के बाद भी पता नहीं क्या सोच-विचार कर रहे हैं. राजनीति को परे रखकर उन्हें अयोध्या जाना चाहिए.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसे लेकर तरह-तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी पार्टियों और उनके नेताओं के 22 जनवरी 2024 के कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'विपक्ष के लोग अयोध्या जाएं या न जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता. इससे वहां की रौनक कम नहीं होगी'.
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'भारत के लोग उत्साहित हैं. हम लोग तो तरस रहे हैं कि निमंत्रण मिले. उनको निमंत्रण मिला है तो वे उसमें भी राजनीति देख रहे हैं. विपक्ष के नेता इन्विटेशन मिलने के बाद भी पता नहीं क्या सोच-विचार कर रहे हैं. राजनीति को परे रखकर उन्हें अयोध्या जाना चाहिए. लेकिन बाबर के लोगों से डरते हैं ये. राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता नहीं जाएंगे राम मंदिर देखने. जब हिन्दुओं का दबाव बढ़ेगा सिर्फ तभी जाएंगे ये'.
राजनीति और आस्था को अलग रखना चाहिए: खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी पार्टी के नेताओं के अयोध्या जाने के सवाल पर कहा, 'हम धर्म को राजनीति से जोड़ना पसंद नहीं करते हैं. आस्था राजनीति से अलग होती है. लोग अपने हिसाब से काम करते हैं. बस राजनीति और आस्था को अलग रखना चाहिए, हमारा ये मानना है'. बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोनिया गांधी के अलावा, कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर उद्घाटन के कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.
हम इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे: सीताराम येचुरी
राम मंदिर लोकार्पण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी को भी मिला है. उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, 'राम मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री करेंगे. सीएम योगी भी वहां रहेंगे. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग वहां रहेंगे. यह धर्म का खुला राजनीतिकरण है. यह राजनीतिक उद्देश्यों के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं का घोर दुरुपयोग है. इसलिए हम इस बारे में स्पष्ट हैं कि हम इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे'.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






