
राम जन्म भूमि ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट से लाखों की ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार
AajTak
पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों ने फर्जी वेबसाइट पर फर्जी खातों की डिटेल डाल कर आम लोगों से मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की. इस पर सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन के माध्यम से वेबसाइट पर दिए गए खाते में लाखों रुपए जमा कर दिए.
यूपी के गौतमबुद्ध नगर की साइबर सेल ने राम जन्मभूमि की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लाखों रुपए ठग रहे थे. जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं पर इनमें से कई सॉफ्टवेयर के बिजनेस से जुड़े हुए हैं. नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाले आशीष, नवीन, सुमित, अमित झा और सूरज ने मिलकर कुछ महीने पहले एक वेबसाइट बनाई थी. इन लोगों ने फर्जी वेबसाइट पर फर्जी खातों की डिटेल डाल कर आम लोगों से मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की. इस पर सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन के माध्यम से वेबसाइट पर दिए गए खाते में लाखों रुपए जमा कर दिए.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











