
रामेश्वरम के मछुआरों का आरोप, श्रीलंकाई सेना ने किया नाव पर हमला, जैसे- तैसे बची जान
AajTak
मछुआरों ने कहा कि हालात ऐसे हुए कि वे समुद्र के बीच में अपने जीवन के लिए लड़ रहे थे. बाद में उनके साथी मछुआरों ने अन्य नावों की मदद से उन्हें बचाया और वापस किनारे पर लेकर आए. साथ में उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि भारतीय कोस्टगार्ड भारतीय सीमा में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराते हैं.
रामेश्वरम के भारतीय मछुआरों ने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने आज तड़के उनकी नाव पर हमला किया. आरोप है कि एक नाव में सवार चार मछुआरे आज सुबह भारतीय समुद्री सीमा क्षेत्र में मछली मार रहे थे कि अचानक श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव पर हमला कर दिया.
मछुआरों ने कहा कि हालात ऐसे हुए कि वे समुद्र के बीच में अपने जीवन के लिए लड़ रहे थे. बाद में उनके साथी मछुआरों ने अन्य नावों की मदद से उन्हें बचाया और वापस किनारे पर लेकर आए. साथ में उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि भारतीय कोस्टगार्ड भारतीय सीमा में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराते हैं.
उन्होंने कहा कि सबसे पहले श्रीलंकाई गश्ती नौका देशी नाव से टकराई. इसके बाद उधर से दावा किया गया कि मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में सीमा पार कर गए हैं. टाकराव से नाव के आगे का हिस्सा टूटकर दो भागों में हो गया और चारों मछुआरे गिरफ्तार किए जाने के डर से बीच समुद्र में कूदकर भाग निकले. मछुआरों ने यह भी कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उस क्षेत्र में दोबारा मछली पकड़ने आने से मना किया है.
श्रीलंकाई नौसेना के कथित हमले के कारण, भारतीय मछुआरों ने अपनी नाव और लगभग दो लाख रुपये के मछली पकड़ने के गियर खो दिए. किनारे से एक और नाव को मदद के लिए बुलाया गया तब जाकर समुद्र के बीच में फंसे मछुआरे बच सके. मछुआरों ने यह भी आरोप लगाया कि हमला समुद्र के भारतीय हिस्से में हुआ था.
गौरतलब है कि इसी माह 17 नवंबर को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित तौर पर हमले के बाद एक भारतीय मछुआरे की आंख में चोट लग गई थी. श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 14 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने कहा कि घायल मछुआरे की पहचान रामेश्वरम के जॉनसन के रूप में हुई है और जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया तो उसकी आंख में चोट लग गई थी. इसके अलावा, नागापट्टिनम जिले के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ा गया और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया था. मछुआरों के प्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों घटनाओं ने मछुआरों के बीच काफी डर पैदा कर दिया है. बता दें कि इसी साल अप्रैल में श्रीलंका की नेवी ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






