
'रामायणम्' में दशरथ बने अरुण गोविल, देखकर खुश नहीं दीपिका, एक्टर बोले- उनकी सोच...
AajTak
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल के राजा दशरथ का किरदार निभाने पर कमेंट किया था. दीपिका का कहना था कि अरुण का, भगवान राम का किरदार निभाने के बाद राजा दशरथ का किरदार निभाना अटपटा है. अब अरुण गोविल ने दीपिका के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है.
एक्टर अरुण गोविल को 1987 में आए धार्मिक टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. दशकों से अरुण गोविल भगवान राम के रूप में भी दर्शकों और फैंस के मन में बसे हुए हैं. चाहनेवाले आज भी उन्हें देख उनका आशीर्वाद लेने आते हैं और हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं. अरुण को जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी की रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायणम्' में राजा दशरथ के किरदार में देखा जाएगा.
दीपिका चिखलिया के कमेंट पर बोले अरुण
'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल के राजा दशरथ का किरदार निभाने पर कमेंट किया था. दीपिका का कहना था कि अरुण का, भगवान राम का किरदार निभाने के लिए राजा दशरथ का किरदार निभाना 'आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट' यानी अटपटा है. अब अरुण गोविल ने दीपिका के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है.
एक एजेंसी संग खास बातचीत में अरुण गोविल से पूछा गया, 'आप रामायणम् में दशरथ का किरदार निभा रहे हैं. आपने दीपिका चिखलिया का रिएक्शन देखा ही होगा. उन्होंने कहा है कि वे आपको ओरिजिनल राम के अलावा दशरथ के रूप में देखने के लिए वह पूरी तरह से सहमत नहीं हैं.' इसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'यह उनकी अपनी राय है. हर किसी को जीवन में अपनी-अपनी सोच रखने का हक है.'
दीपिका ने क्या कहा था?
दीपिका चिखलिया ने एक मीडिया इंटरैक्शन में कहा था कि वे अरुण गोविल की भगवान राम के अलावा किसी अन्य भूमिका में कल्पना नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने आगे कहा था कि एक्टर को दशरथ के रूप में देखना वाकई थोड़ा असंगत लगता है.













