
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराया तो 48 साल पुराने कांग्रेस नेता ने छोड़ दी पार्टी
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी 48 साल पुराने कट्टर कांग्रेसी नेता ने वरिष्ठ नेतृत्व के निर्णय से आहत होकर पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है और बीजेपी का दामन थामने की तैयारी कर ली है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण जब से ठुकराया है, तब से कांग्रेस के अंदर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में ही आक्रोश देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी 48 साल पुराने कट्टर कांग्रेसी नेता ने वरिष्ठ नेतृत्व के इस निर्णय से आहत होकर पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है और बीजेपी का दामन थामने की तैयारी कर ली है.
दरअसल, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है. इस आयोजन का आमंत्रण कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को भी दिया गया था, लेकिन वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा इस आमंत्रण को ठुकरा दिया गया. इस बात की खबर जब ग्वालियर में कांग्रेस के शहर जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा को लगी तो वह काफी दुखी हो गए.
आनंद शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आज यह जो कुछ हो रहा है उसकी आधारशिला कांग्रेस ने ही रखी थी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय की कांग्रेस की नीतियों की वर्तमान दौर में अवहेलना हो रही है. आनंद शर्मा ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण की अनदेखी करने पर काफी दुखी हैं इसलिए उन्होंने पार्टी के सभी दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया है.
आनंद शर्मा पिछले 48 साल से कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य हैं. इस दौरान पार्टी ने उन्हें कई दायित्व भी दिए. आनंद शर्मा तीन बार पार्षद रह चुके हैं. इसके अलावा वर्तमान में वे कांग्रेस के शहर जिला प्रवक्ता है और ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस दल के प्रभारी भी हैं, लेकिन पार्टी द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराए जाने से 48 साल पुराने कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने एक झटके में पार्टी को अलविदा कह दिया.
आनंद शर्मा ने बताया कि वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले तो सिंधिया ने बड़ी आत्मीयता के साथ उनसे मुलाकात की. मंगलवार को वह बीजेपी पार्टी को ज्वाइन करेंगे. पार्टी मुख्यालय मुखर्जी भवन पहुंचकर बीजेपी का दामन थामेंगे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






