
रामभद्राचार्य की फटकार पर बोले अभिनव अरोड़ा -'ऐसी छोटी बातों को देश का मुद्दा न बनाएं'
AajTak
कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. इस वीडियो में उन्हें मंच पर स्वामी रामभद्राचार्य से डांट पड़ते देखा गया. इस वीडियो में स्वामी जी अभिनव को मंच से उतरने का निर्देश देते हुए कहते हैं-आप पहले नीचे जाओ. अब इस वायरल वीडियो पर अभिनव अरोड़ा का रिएक्शन आया है.
10 साल के कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. इस वीडियो में उन्हें मंच पर जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य से डांट पड़ते देखा गया. इस वीडियो में स्वामी जी अभिनव को मंच से उतरने का निर्देश देते हुए कहते हैं-आप पहले नीचे जाओ. इनको कहो नीचे जाने के लिए. अभिनव के न उतरने पर ये बात दो बार दोहराई गई.
स्वामी रामभद्राचार्य ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-इतना मूर्ख लड़का है वो. वो कहता है कि कृष्णा उसके साथ पढ़ते हैं... भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने तो वृंदावन में भी उसको डांटा था.
देखें स्वामी रामभद्राचार्य ने क्या प्रतिक्रिया दी
अभिनव अरोड़ा का बयान, बोले- 'ये पुराना वीडियो है'
इस पूरे विवाद पर अभिनव अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये वीडियो पुराना है. उन्होंने बताया कि ये वीडियो हाल का नहीं है बल्कि करीब एक साल या डेढ़ साल पुराना है और वृंदावन का है, न कि प्रतापगंज का जैसा दिखाया जा रहा है
देखें वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












