
रामपुर में मुस्लिम नेता और आजम के करीबी क्यों थाम रहे BJP का दामन? मुश्किल में सपा
AajTak
रामपुर विधानसभा के उप-चुनाव में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आजम खान को सजा होने के चलते रिक्त हुई रामपुर सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला है. आजम खान के विरोधी ही नहीं बल्कि उनके करीबी नेता भी बीजेपी के समर्थन में खुलकर खड़े हैं. ऐसे में सपा के लिए रामपुर सीट को बचाए रखना चुनौती बन गया है.
सपा के दिग्गज नेता और मुस्लिम चेहरा आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा होने के चलते रामपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है. साढ़े चार दशक में पहली बार आजम खान चुनावी रण से बाहर हैं. सपा से आसिम रजा और बीजेपी से आकाश सक्सेना के बीच सीधा मुकाबला है. ऐसे में रामपुर के सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. आजम के विरोधी ही नहीं बल्कि उनके करीबी नेता भी खुलकर बीजेपी के साथ खड़े दिखाए दे रहे हैं, जिससे रामपुर उपचुनाव में सपा के लिए चुनौती बढ़ गई है.
आजम विरोधी बीजेपी के साथ रामपुर की सियासत में नवाब परिवार और आजम खान के रिश्ते जगजाहिर है. रामपुर में नवाब खानदान की सियासत के लिए कभी आजम खान ग्रहण बने थे तो आज नवाब परिवार उनके लिए संकट खड़ा कर रहा. पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खान ने रामपुर उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है.
नवाब काजिम अली और बाबर अली खान कांग्रेस पार्टी में है, लेकिन आजम खान से राजनीतिक अदावत के चलते रामपुर सीट पर बीजेपी के साथ खड़े हैं. यह दोनों ही नेता हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव के दौरान भी बीजेपी को समर्थन किया था. रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. अब फिर से दोनों ही नेताओं ने बीजेपी को समर्थन देकर सपा में खलबली में मच गई है. सपा के रामपुर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र लिखा है.
बीजेपी को आजम के करीबी का समर्थन आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान उर्फ शानू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रामपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के कार्यालय पर फसाहत अली खान शानू को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके अलावा आजम के करीबी इरशाद महमूद और नवीन शर्मा भी बीजेपी में शामिल हो गए. नवीन शर्मा लोहिया वाहिनी के रामपुर नगर अध्यक्ष रहे हैं. वहीं, सपा के कई नेताओं सार्वजनिक रूप से बगावत का झंडा उठा रखा है.
वहीं, सपा की सहयोगी रालोद नेता भी बागी हो गए हैं. आरएलडी के पूर्व जिलाध्यक्ष उस्मान बबलू ने ने सपा को झटका देते ही बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के साथ खड़े हैं. रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए कड़ी मशक्कत भी कर रहे हैं. उस्मान ने कहा है कि आजम खान ने रामपुर की जनता पर जुल्म किए हैं, इसकी कारण हम उनका विरोध कर रहे हैं. राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व चाहे तो उन्हें पार्टी में रखें और चाहे तो निकाल दें.
आजम के करीबी रहे फसाहत फसाहत शानू की गिनती आजम खान के बेहद करीबी लोगों में होती रही है. आजम के साथ ही उनके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे भी हैं. दो बार प्रशासन उन्हें गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर भी कर चुका है. आजम के जेल में रहते हुए शानू ने अखिलेश यादव के खिलाफ बयान दिया था और मुस्लिमों के कपड़े से अखिलेश को बदबू आती है. इसीलिए मुसलमानों के साथ नहीं खड़े होते. उस समय माना गया था कि यह बयान आजम खान के इशारे पर दिया गया है, लेकिन उपचुनाव में उन्होंने आजम खान का ही साथ छोड़ दिया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



