
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा, हावड़ा में फूंके गए कई वाहन, वडोदरा में दो बार पथराव
AajTak
रामनवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर वडोदरा में फिर पथराव हो गया है. यहां एक ही जगह पर दो अलग-अलग शोभायात्राओं पर अलग-अलग वक्त पर पथराव हुआ.
रामनवमी के मौके पर अलग-अलग राज्यों से शोभायात्रा पर पथराव की खबरें आ रही हैं. शोभायात्रा पर गुजरात के वडोदरा में दो बार पथराव हो गया. वहीं बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस पर हमला हुआ और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इसके अलावा जुलूस के दौरान लखनऊ से भी कहासुनी हुई थी.
सबसे पहले आपको गुजरात की घटना के बारे में बताते हैं. यहां वडोदरा के फतेपुरा इलाके में सुबह शोभायात्रा निकाली गई थी. इसपर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. इसके बाद शाम को इसी इलाके में दूसरी शोभायात्रा निकली. इसपर भी वहां पथराव हो गया. पथराव के दौरान की कुछ वीडियोज भी सामने आए. इसमें लोग जान बचाकर भागते भी दिख रहे हैं. इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. पथराव के बाद सरकार हरकत में आई है. गुजरात के गृह मंत्री ने इस पथराव में शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें - दिल्ली के जहांगीरपुरी में रामनवमी पर बगैर अनुमति निकली शोभा यात्रा, नहीं मिली थी इजाजत
गुजरात का वीडियो-
बंगाल में कई वाहन फूंके गए
इसके बाद पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबर आई. वहां हावड़ा के शिबपुर में रामनवमी का जुलूस निकल रहा था. इसे विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल निकाल रहा था. उसी वक्त वहां हिंसा हुई. हिंसा की वजह फिलहाल सामने नहीं आई. लेकिन बाद के कुछ वीडियोज जरूर सामने आए हैं. वहां कई वाहनों को आग के हवाले किया गया है, ये वीडियो में साफ दिख रहा है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








