
रामनवमी जुलूस के बाद बिहार शरीफ में हिंसा, BJP नेता के भाई की दुकान से 3 करोड़ का मोबाइल लूट ले गए उपद्रवी
AajTak
Nalanda Violence: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहार शरीफ में रामनवमी के एक दिन बाद जमकर हिंसा हुई. उपद्रवियों ने कई घरों और दुकानों को आग लगा दी. इसके बाद वहां धारा-144 लगा दी गई है. इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. इस मामले में पुलिस अब तक 27 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुकी है. पुलिस इलाके में लगातार मार्च कर रही है.
Bihar sharif Violence: देश के कई राज्यों में रामनवमी पर जमकर उत्पात हुआ. नफरत की इस आग से बिहार का नालंदा शहर भी नहीं बच सका. यहां के बिहार शरीफ इलाके में हुड़दंगियों ने खुलेआम कानून को चुनौती दे दी. यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों में शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की. बेधड़क गोलियां भी दागीं. कई घरों-वाहनों में आग लगा दी. दर्जनों दुकानों में जमकर तोड़-फोड़ की और लूटपाट भी हुई. उपद्रवियों ने एक स्टेशनरी की दुकान में रखीं लाखों की किताबें को आग लगा दी. उन्होंने कई रिक्शा, कार, एक गोदाम को भी फूंक दिया. यह हिंसा कइयों को गहरे जख्म दे गई, उनकी रोजी-रोटी और पूंजी को बर्बाद कर गई. ऐसे ही लोगों में एक हैं जावेद आजम.
मंगल पांडेय और शहनवाज ने किया था उद्घाटन
मुंबई के रहने वाले जावेद ने बिहारशरीफ की मेन मार्केट में ही डिजिटल दुनिया नाम का एक स्टोर खोला है. उनका दावा है कि हिंसावाले दिन उपद्रवियों ने उनके स्टोर को भी निशाना बनाया. वहां तोड़फोड़ की. उसके बाद करीब साढ़े तीन करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, लैपटॉप लूट ले गए. जावेद का भाई बीजेपी से जुड़ा हुआ है. इस स्टोर का उद्घाटन बीजेपी के पूर्व मंत्री मंगल पांडे और शहनवाज हुसैन ने किया था. जावेद के बिहार में डिजिटल दुनिया के नाम से आठ स्टोर हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जावेद ने पुलिस से शिकायत की है या नहीं.
धारा-144 लागू, अब तक 27 लोग अरेस्ट

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






