
रामदास अठावले बोले- राहुल गांधी अगर दलित लड़की से शादी करें तो उन्हें 2.5 लाख रुपये दूंगा
AajTak
रामदास अठावले ने कहा, ''इससे पहले हम दो हमारे दो का नारा फैमिली प्लानिंग के लिए दिया गया था. अगर उन्हें (राहुल गांधी) इसका प्रचार करना है तो उन्हें पहले शादी करनी चाहिए. इसके लिए उन्हें दलित लड़की से शादी करनी चाहिए ताकि महात्मा गांधी का 'जाति खत्म' करने का सपना भी पूरा हो.''
केंद्रीय मंत्री और दलित नेता रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कहा है कि राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करनी चाहिए. एक समाचार एजेंसी के अनुसार रामदास अठावले ने कहा है कि 'इससे पहले हम दो हमारे दो का नारा फैमिली प्लानिंग के लिए दिया गया था. अगर उन्हें (राहुल गांधी) इसका प्रचार करना है तो उन्हें पहले शादी करनी चाहिए. इसके लिए उन्हें दलित लड़की से शादी करनी चाहिए ताकि महात्मा गांधी का 'जाति खत्म' करने का सपना भी पूरा हो. अठावले ने आगे कहा कि उनका मंत्रालय एक योजना के तहत राहुल गांधी को 2.5 लाख रुपये भी देगी अगर वे इंटर-कास्ट शादी करते हैं तो. आपको बता दें कि इससे पहले लोकसभा में संसदीय सत्र के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर चुटकी लेते हुए कहा था कि 'देश इस समय चार लोगों द्वारा 'हम दो हमारे दो' की नीति से चलाया जा रहा है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









