
रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हमला, बुलंदशहर जा रहे थे सपा सांसद- VIDEO
AajTak
लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा हाईवे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले में अचानक हड़बड़ी मच गई, और कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इसके बावजूद सांसद ने स्थिति संभाली और गभाना-बुलंदशहर की ओर आगे बढ़ गए.
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जब उनका काफिला तेज रफ्तार से लोधा थाना इलाके के खेरेश्वर चौराहा हाईवे से गुजर रहा था. इस टक्कर में कई वाहनों को नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर काफिले में अचानक हड़बड़ी मच गई, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. घटना के तुरंत बाद, रामजीलाल सुमन ने स्थिति का जायजा लिया और फिर गभाना-बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए.
अलीगढ़ में रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहा हाईवे पर हुए इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. कहा जा रहा कि सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंका गया था.
सिटी एसपी ने बताया दर्ज किया जा रहा मामला

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











