
राबड़ी देवी ने खोया आपा, CBI टीम का विरोध कर रहे RJD कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़
AajTak
CBI की टीम ने लालू यादव से जुड़े 17 जगहों पर छापेमारी की है. राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची सीबीआई को आरजेडी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा है.
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर शुक्रवार को तकरीबन 14 घंटे तक चली CBI रेड के बाद जब सीबीआई के अधिकारी बंगले से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें आरजेडी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा.
सीबीआई अधिकारियों को उनके गाड़ी में बैठा कर राबड़ी आवास से वापस भेजने में पटना पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इन सबके बीच सीबीआई के अधिकारियों को निकलने में आ रही परेशानी के दौरान खुद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घर के बाहर आकर नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करना पड़ा.
कार्यकर्ताओं को शांत कराने के दौरान राबड़ी देवी भी अपना आपा खो बैठीं और एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. राबड़ी देवी के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव भी घर के बाहर मौजूद थे. राबड़ी देवी और तेज प्रताप के समझाने बुझाने के बाद आखिरकार नाराज कार्यकर्ताओं ने सीबीआई अधिकारियों को जाने दिया.
बता दें कि केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की है.
सीबीआई ने ये कार्रवाई भर्ती घोटाले को लेकर की है.आरोप है कि जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई.
वहीं सीबीआई टीम की इस कार्रवाई का आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. विरोध का आलम यह रहा कि कार्यकर्ताओं से बचाने के लिए राबड़ी और तेजप्रताप को खुद सीबीआई अफसरों को गेट तक छोड़ने आना पड़ा. इस दौरान एक कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने के दौरान राबड़ी देवी भी गुस्से में कंट्रोल न कर सकीं और एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







