
राफेल से पनडुब्बी और हैमर मिसाइल तक... मोदी-मैक्रों की मुलाकात में होगी बड़ी डील!
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की मुलाकात में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर फोकस रहेगा. प्रमुख मुद्दे हैं- राफेल विमान, स्कॉर्पीन पनडुब्बियां, हैमर मिसाइलों का संयुक्त निर्माण और हेलीकॉप्टर उत्पादन.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन की भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है. दोनों नेताओं के बीच रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रणनीतिक साझेदारी पर गहन चर्चा होने वाली है. यह मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है. इस बार फोकस रक्षा क्षेत्र में नए सौदों और संयुक्त निर्माण पर है. आइए समझते हैं कि इस मुलाकात में क्या-क्या महत्वपूर्ण मुद्दे हैं?
यात्रा का कार्यक्रम और स्वागत
मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे. वे अपनी पत्नी ब्रिजित मैक्रों के साथ मुंबई पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर मैक्रों को स्वागत करते हुए लिखा...
यह भी पढ़ें: अमेरिकी राजदूत जाएंगे सेना के वेस्टर्न कमांड... क्यों होता है ऐसा और क्या पहले भी होता था?
Welcome to India! India looks forward to your visit and to advancing our bilateral ties to new heights. I am confident that our discussions will further strengthen cooperation across sectors and contribute to global progress. See you in Mumbai and later in Delhi, my dear friend… https://t.co/5gDTDt6llp

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









