
राधिका मदान संग रोमांस करेंगे अली फजल, 'लस्ट स्टोरीज 3' के टीजर ने मचाई हलचल, दिखेंगे नए स्टार्स
AajTak
2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले शो और फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है और इसमें एक मच-अवेटेड एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' भी शामिल है. इसमें नए एक्टर्स और डायरेक्टर्स हैं.
नेटफ्लिक्स इंडिया 2026 में ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही, मेकर्स ने 'लस्ट स्टोरीज 3' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी. इस पॉपुलर एंथोलॉजी की तीसरी किस्त में 4 शॉर्ट फिल्मों को दिखाया जाएगा. अलग-अलग स्टोरी के अलग डायरेक्टर्स होंगे. जिसमें विक्रमादित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, किरण राव , और विशाल भारद्वाज का नाम शामिल हैं.
दिलचस्प बात यह है कि हर डायेरक्टर एक अलग कहानी बताएगा जो प्यार, इच्छा, पावर डायनामिक्स और सामाजिक हायरार्की को एक नए तरीके से देखेगी. 'लस्ट स्टोरीज 3' को रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने प्रोड्यूस किया है.
बड़े सितारों से सजी हैं चारों शॉर्ट फिल्में
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लिप शेयर की है. जिससे इस सीजन की स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है. विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म में राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी.
वहीं, शकुन बत्रा की कहानी में अली फजल और राधिका मदान की जोड़ी देखने को मिलेगी. किरण राव ने अपनी फिल्म के लिए गुरफतेह पीरजादा और नई एक्ट्रेस सना थम्पी को चुना है. इसके अलावा, विशाल भारद्वाज एक बार फिर अदिति राव हैदरी के साथ काम कर रहे हैं.
लस्ट स्टोरीज 3 में क्या होगा खास? 'लस्ट स्टोरीज 3' चार ऐसी छोटी फिल्मों का कलेक्शन है. जो इमोशनली ऑडियंस पर गहरा असर छोड़ने के लिए तैयार हैं. मेकर्स के मुताबिक, यह सीजन रिश्तों की जटिलताओं, दबी हुई इच्छाओं और मानवीय संबंधों के बीच की इंटिमेसी को गहराई से एक्सप्लोर करेगा. इस एंथोलॉजी की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि यह महिलाओं की सेक्शुअलिटी और उनकी जरूरतों पर बिना किसी हिचकिचाहट के बात करती है, जिसे दर्शकों ने पिछले दो सीजन में काफी सराहा है.













