
रात में लड़की के घर गया था युवक, अचानक बजी डोर बेल तो तीसरी मंजिल से कूद गया, फिर...
AajTak
हाउसमेट को ही गलती से युवक ने लड़की का बॉयफ्रेंड समझ लिया और तीसरी मंजिल से कूद गया. जिसके चलते वो बुरी तरह से घायल हो गया.
एक लड़की से मिलने उसके घर गए युवक के साथ हादसा हो गया. दरअसल, जिस वक्त युवक लड़की के साथ उसके घर में मौजूद था तभी उसे किसी के आने की आहट महसूस हुई. उसे लगा शायद लड़की का बॉयफ्रेंड आ गया है. डर के मारे वो तीसरी मंजिल की खिड़की से कूद गया.
तीसरी मंजिल से कूदने की वजह से युवक के दोनों पैर टूट गए. लेकिन बाद में पता चला कि लड़की के दरवाजे उसका बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि उसके हाउसमेट अपने कुत्ते टहलाकर आए थे. हाउसमेट को ही गलती से युवक ने लड़की का बॉयफ्रेंड समझ लिया और तीसरी मंजिल से कूद गया. जिसके चलते वो बुरी तरह से घायल हो गया.
रात में लड़की से मिलने गया था युवक
'द मिरर' के मुताबिक, ये मामला आयरलैंड (Ireland) के Cork शहर का है. जहां बीती रात एक युवक डेट पर लड़की से मिलने गया था. जिस समय वो लड़की के घर में था, उसे डोर बेल बजने और दरवाजे पर किसी के बातचीत करने की आवाज सुनाई दी. उसने सोचा कि लड़की का बॉयफ्रेंड आ गया है और घर की तीसरी मंजिल से खिड़की के बाहर कूद गया. हालांकि, दरवाजे पर कोई और था लेकिन तीसरी मंजिल से गिरने से युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए.
युवक को नीचे घायल हालत में पड़े देख आसपास के लोगों ने फ़ौरन एम्बुलेंस और इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया. लड़की और उसके हाउसमेट भी दौड़ पड़े. किसी तरह स्ट्रेचर पर लादकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां बताया गया कि उसकी दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं.
गनीमत रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी युवक की जान बच गई. फिलहाल उसकी हालत अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. रिपोर्ट में युवक और युवती के नामों का खुलासा नहीं किया गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











