
रात में मोबाइल के लिए हुआ झगड़ा, सुबह घर के बाहर मिली महिला की लाश, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
AajTak
भोपाल के कजलीखेड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 'देव ग्रीन सिटी' में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ.
भोपाल के कजलीखेड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक महिला की लाश उसके घर के बाहर पड़ी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक महिला के दूसरी मंजिल से कूदने की आशंका है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है ताकि आधिकारिक पुष्टि की जा सके. बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था.
थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के मुताबिक, मृतका का नाम सोनम प्रजापति है जो अपने पति के साथ देव ग्रीन सिटी में रहती है. दोनों के तीन बच्चे हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनम ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है.
पति के शुरुआती बयान के मुताबिक, रविवार रात को पति और पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था. पति का कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार मोबाइल मांग रही थी, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया और सोने चला गया.
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पति पत्नी के बीच पहले भी मोबाइल को लेकर विवाद हो चुका है. करीब एक महीने पहले ऐसे ही एक विवाद की वजह से उसने पत्नी का फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था, लेकिन रविवार को फिर से दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वो और बच्चे सो गए. लेकिन सोमवार सुबह घर के बाहर पत्नी की लाश मिली.
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से भोपाल में रह रहे थे. फिलहाल परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों के भी बयान लिए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे मौत की असल वजह सामने आ सके.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











