
रात में आओ, मिलो तो कभी...प्रिंसिपल का छात्रा से अकेले में मिलने की बातचीत का ऑडियो वायरल
AajTak
रीवा से एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का अश्लील ऑडियो वायरल हुआ हैं. जिसमें आरोपी प्रिंसिपल छात्रा को अकेले मिलने के लिए दबाव बना रहा है. ऑडियो वायरल होने के बाद से ही प्रिंसिपल फरार है, इस मामले में आयुक्त लोक शिक्षण संस्थान ने जेडी को जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने के निर्देश दिए हैं.
मध्य प्रदेश के रीवा से एक प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत का ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें आरोपी प्रिंसिपल स्कूल की छात्रा को अकेले मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है. साथ ही इस बारे में किसी को कुछ न बताने के लिए धमकी भी दे रहा है. ऑडियो के वायरल होते ही आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
इस मामले में आयुक्त लोक शिक्षण संस्थान ने जेडी को जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने के निर्देश दिए हैं. जिला परिवाद समिति ने शिक्षक और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं. जिसमें प्राचार्य दोषी पाया गया है, उसकी आवाज का मिलान भी हो गया है. बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त लोक शिक्षण को कार्रवाई के लिए भोपाल भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. प्रिंसिपल ने उसे स्कूल में लगे सीसीटीवी में देख लिया था. इसके बाद रिकार्डिंग का डर दिखाकर परिजनों से शिकायत करने की धमकी देने लगा. जब छात्रा ने माफी मांगी तो अकेले में मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. इसके लिए प्राचार्य ने कई दिनों तक लड़की को फोन भी किए.
पीड़िता का कहना है कि आरोपी प्रिंसिपल ने उससे अश्लील बातें कीं. स्वास्थ्य की जानकारी, अकेले रात में कमरे और बाथरूम में भी मिलने के लिए बोला. छात्रा ने जब उससे मिलने के लिए मना कर दिया तो वो उसे धमकाने लगा. आडियो की जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है. जिसमें जिला परिवाद समिति की अध्यक्ष आरती सिंह, सहायक संचालक, योजना अधिकारी सुदामा गुप्ता, अनिता विश्वास, डीपी सिंह शामिल रहे.
इस टीम ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों के बयान दर्ज किए और ऑडियो को मिलाया. बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षकों ने ऑडियो में प्राचार्य की आवाज होने की पुष्टि कर दी है. इसमें प्राचार्य अमरेश सिंह को दोषी पाया गया है. संतोष कुमार त्रिपाठी, जेडी लोक शिक्षण संचालनालय रीवा ने बताया कि कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल को भेज दी गई है.
ये भी पढ़ें

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








