
रात के खाने के बाद की गई ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका वजन, तुरंत हो जाएं सावधान
AajTak
बढ़ता वजन हर किसी के लिए बढ़ी परेशानी बन सकता है. ज्यादातर लोगों की कोशिश होती है कि उनका खानपान बैलेंस्ड रहे जिससे वेट मैनेज होने में भी मदद मिल सके. लेकिन, अक्सर ही लोग खाना खाने के बाद ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे वजन सामान्य रहने के बजाय तेजी से बढ़ता है.
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या है. इसके अलावा डायबिटीज और हाई बल्डप्रेशर जैसी बीमारियों के कारण भी मोटापा बढ़ता है. कई बार खानपान के नियमों का पालन न करने और कुछ भी खाने की आदत के कारण भी लोग मोटापे से परेशान होते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, रात में खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए. दरअसल, रात में तुरंत खाना खाने के बाद सोने से मोटापा बढ़ता है और डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर पड़ता है. चलिए जानते हैं कि रात के खाने के बाद हमें कौन सी गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
1. ज्यादा पानी न पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बेहद महत्वपूर्ण होता है. लेकिन, खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने पर सोच विचार करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में जब भी खाना जाता है तो उसे पचाने में कम से कम दो घंटे का वक्त लगता है. इस बीच अगर पानी पी लेते हैं तो इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है. इसलिए खाना खाने के कम से कम 45 से 60 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए. खाना खाने के पहले पानी पीना है तो आधे घंटे पहले पीना चाहिए.
2. खाने के तुरंत बाद सोना
खाने के तुरंत बाद सोने से खाना ठीक से नहीं पचता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ना, एसिड रिफ्लक्स और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे कि सीने में जलन, गैस एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है. खाने और सोने के बीच में कम से कम 3 से 4 घंटे का गैप होना जरूरी है. इसलिए कोशिश करें कि आप अपना डिनर सोने के रुटीन के हिसाब से तीन-चार घंटे पहले ले लें.
3. कैफीन का सेवन

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










