
रातोरात करोड़पति बना शख्स, पुराने सामाने में मिली एक बुक और पलट गई किस्मत
AajTak
घर की सफाई करते हुए चिली के एक शख्स को कुछ ऐसा मिला कि उसकी किस्मत पलट गई और वह रातो रात अमीर बन गया. दरअसल, ये उसके पिता की एक पासबुक थी.
कई लोगों की किस्मत रातों-रात बदल जाती है. चिली में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्सक्विएल हिनोजोसा अपने दिवंगत पिता के सामान को छांट रहे थे, तभी उन्हें छह दशक पुरानी एक बैंक पासबुक मिली, जिसने हमेशा के लिए उनकी किस्मत बदल दी.
पुराने सामान में मिली पासबुक
1960-70 के दशक में, हिनोजोसा के पिता एक घर खरीदने के लिए बचत कर रहे थे. पासबुक से पता चला कि वह लगभग 140,000 पेसोस (2 लाख रुपये) बचाने में कामयाब रहे है. लेकिन इंटरेंस्ट और इनफ्लेशन के साथ, 140,000 पेसो की कीमत अब 1 बिलियन पेसो या लगभग 1.2 मिलियन डॉलर (8.22 करोड़ रुपये) से अधिक हो चुकी है.
उनके पिता की 10 साल पहले मृत्यु हो गई थी और परिवार में किसी को भी उनके पिता के इस खास बैंक अकॉउंट और सेविंग के बारे में नहीं पता था. उनकी मृत्यु के बाद, यह बुक दशक तक एक बक्से में रखी रही. इसके बाद आखिरकार हिनोजोसा को अपने घर की सफाई के दौरान यह मिली.
बैंक बुक पर लिखा था 'स्टेट गारंटी'
दुर्भाग्य से, उस व्यक्ति को पता चला कि उसके पिता का बैंक बहुत पहले ही बंद हो गया था. इसी तरह की बैंक बुकें बेकार पाई गईं, लेकिन उन्हें जो पासबुक मिली उसमें एक महत्वपूर्ण डीटेल थी जिस पर लिखा था ''स्टेट गारंटी.'' इसका मतलब था कि अगर बैंक भुगतान नहीं कर सका, तो सरकार इसका नियंत्रण ले लेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












